1अप्रैल से शुरू होगा जनगणना का काम… आपको क्या करना होगा? क्या होगा खास? जानें सबकुछ

1 अप्रैल से शुरू होगा जनगणना का काम… आपको क्या करना होगा? क्या होगा खास? जानें सबकुछ
2027 की जनगणना का काम 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. पहले चरण में घरों की गिनती होगी. इसके बाद दूसरे चरण में लोगों की गिनती की जाएगी.
नई दिल्ली:
जनगणना का काम 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण ने 2027 की जनगणना से जुड़ी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत अपनी पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना करने के लिए तैयार है, जिसका पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू होगा. उन्होंने बताया कि आजादी के बाद की यह 8वीं जनगणना होगी. इसमें 30 लाख एन्युमरेटर्स, सुपरवाइजर और अधिकारी शामिल होंगे.
देश में पहली बार डिजिटल जनगणना होगी और पहली बार ही सेल्फ-एन्युमरेशन का विकल्प भी होगा. सेल्फ-एन्युमरेशन एक वेब पोर्टल के जरिए होगा, जिसमें लोग सर्वे से पहले अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. यह 16 भाषाओं में है.



