दिल्ली

उड़ान के दौरान इंजन फेल, इंडिगो विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा!

उड़ान के दौरान इंजन फेल, इंडिगो विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली: इंडिगो की विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही एक उड़ान में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हवा में ही विमान का एक इंजन अचानक बंद हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, उड़ान संख्या 6ई 579 सुबह 8 बजकर 39 मिनट पर विशाखापत्तनम से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान बीच रास्ते में पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी का संकेत मिला, जिसके बाद तुरंत आपात प्रक्रिया अपनाई गई और वायु यातायात नियंत्रण को सूचना दी गई।

आपात स्थिति की जानकारी मिलते ही हवाई अड्डे पर दमकल विभाग और बचाव दल को सतर्क कर दिया गया। रनवे 28 को विशेष रूप से उच्च सतर्कता पर रखा गया और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए।

विमान में चालक दल सहित कुल 161 लोग सवार थे। पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते विमान को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

घटना के बाद नागरिक उड्डयन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि उड़ान के दौरान इंजन के अचानक बंद होने की वजह क्या थी।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button