न्यूट्रिशन देना बंद, ब्लड सैंपल भी नहीं.. हरीश राणा इच्छामृत्यु पर एम्स से आई बड़ी अपडेट#

न्यूट्रिशन देना बंद, ब्लड सैंपल भी नहीं.. हरीश राणा इच्छामृत्यु पर एम्स से आई बड़ी अपडेट
हरीश राणा की सेहत को लेकर डॉक्टरों की टीम परिवार के साथ निरंतर संपर्क में है.हरीश को 14 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था . 10 डॉक्टर्स का मेडिकल बोर्ड हरीश को देख रेख कर रहा है.
नई दिल्ली:
हरीश राणा अभी एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की देखरेख में हैं. उन्हें यहां सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छामृत्यु की इजाजत के बाद लाया गया है. हरीश को कुछ दिन पहले ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाया गया है. हरीश राणा बीते 13 साल से कोमा में है. अब उनको वेंटिलेटर और अन्य लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाकर सामान्य बेड पर शिफ्ट कर दिया गया है. एम्स से खबर आ रही है कि अब हरीश को न्यूट्रिशन देना फिलहाल बंद कर दिया गया है. साथ ही, उनके वाइटल पैरामीटर्स की नियमित जांच भी नहीं की जा रही है, जबकि यह आम तौर पर अस्पताल के प्रोटोकॉल का हिस्सा होती है.



