दिल्ली

दिल्ली में चल रहा था LPG सिलेंडरों का अवैध कारोबार, पुलिस ने रैकेट का किया भंडाफोड़!

दिल्ली में चल रहा था LPG सिलेंडरों का अवैध कारोबार, पुलिस ने रैकेट का किया भंडाफोड़

 

दिल्ली पुलिस ने LPG सिलेंडरों के अवैध कारोबार का पर्दफाश किया है. पुलिस ने साउथ दिल्ली के राजपुर खुर्द गांव से 200 से ज्यादा सिलेंडर बरामद किए हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने साउथ दिल्ली के राजपुर खुर्द गांव में चल रहे अवैध गैस सिलेंडरों के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 223 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. डीसीपी साउथ ने बताया कि 17 मार्च को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर खुर्द की ‘जनरेटर वाली गली’ में एक प्लॉट के अंदर अवैध रूप से सिलेंडर जमा किए जा रहे हैं. इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ की टीम ने वहां छापा मारा.

छापेमारी में पुलिस को मौके से मिले कई सिलेंडर
छापेमारी में पुलिस को मौके से भारी मात्रा में सामान मिला, जिसमें कुल सिलेंडर कुल 223 एलपीजी सिलेंडर मिले. इनमें से 16 भरे हुए घरेलू सिलेंडर, 45 खाली घरेलू और 162 खाली कमर्शियल सिलेंडर थे. इसके साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक तौलने वाली मशीन और 8 सेफ्टी कैप भी जब्त किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button