POLITICS

कौन हैं कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस, जिन्होंने बीजेपी के समर्थन में डाला राज्यसभा का वोट

कौन हैं कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस, जिन्होंने बीजेपी के समर्थन में डाला राज्यसभा का वोट

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव में तीन कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. इनमें सोफिया फिरदौस भी शामिल हैं. सोफिया फिरदौस 2024 के चुनाव में पहली बार विधायक बनी थीं.

नई दिल्ली:
ओडिशा की 4 राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग हुई. इस चुनाव में कांग्रेस के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी. जिन तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, उनमें रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस शामिल हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा सोफिया फिरदौस की है. सोफिया ने दो दिन पहले भी राज्यसभा चुनाव में बीजू जनता दल (BJD) के उम्मीदवार के समर्थन करने के पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए थे. सोमवार को उन्होंने पार्टी लाइन से हटते हुए बीजेपी के समर्थन में वोट डाला है.

सोफिया ने दो दिन पहले कहा था, ‘जब यह तय किया गया कि किस उम्मीदवार का समर्थन करना है तब हमसे न तो सलाह ली गई और न ही हमारी सहमति मांगी गई. कांग्रेस ने उम्मीदवार को अपना समर्थन तभी दिया, जब पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने अपने समर्थन की घोषणा कर दी थी.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button