उत्तराखंड

Almora News: खाई में गिरी कार, पीएनबी के कैशियर की मौत!

Almora News: खाई में गिरी कार, पीएनबी के कैशियर की मौत.

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत कूपी बैंड के पास एक कार 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है हालांकि स्थानीय लोग घटना की वजह कार का अनियंत्रित होना बता रहे हैं।

शुक्रवार को कचनाल गाजी काशीपुर निवासी सुभाष सिंह बिष्ट (35) पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण से यूके 19 बी 0880 नंबर की वैगनआर कार से अपने घर को जा रहे थे। सल्ट क्षेत्र के कूपी बैंड के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। रात होने के कारण लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। शनिवार की सुबह करीब 7:25 बजे स्थानीय लोगों की नजर खाई में गिरी कार पर पड़ी तो उन्होंने थाना सल्ट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से करीब दो घंटे का रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके बाद वाहन के भीतर से व्यक्ति को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

परिजन कर रहे थे सुभाष के घर आने का इंतजार
अल्मोड़ा। दर्दनाक सड़क हादसा एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन ले गया। सुभाष सिंह बिष्ट पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर थे। शनिवार और रविवार दो दिन लगातार छुट्टी होने पर वह थलीसैंण अपने बच्चों और परिवार से मिलने जा रहे थे। परिजन सुभाष सिंह के घर आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन परिजनों को सुभाष की मौत की खबर मिली तो वह सन्न रह गए। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button