बिहार

बिहार में भी हो सकती है रसोई गैस और इंधन की कमी? पुलिस मुख्यालय ने जिलों को लिखा पत्र

बिहार में भी हो सकती है रसोई गैस और इंधन की कमी? पुलिस मुख्यालय ने जिलों को लिखा पत्र और…

ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से मिडल ईस्ट एशिया में भी तनाव काफी बढ़ा हुआ है। इस तनाव का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। हालांकि अभी भारत में युद्ध की आहट नहीं दिखाई दे रही है बल्कि यह आहट है रसोई गैस और इंधन की कमी की। हालांकि इस संबंध में अभी भारत सरकार ने कमी का इशारा नहीं किया है लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों को सतर्क जरुर किया है। इधर चर्चा है कि देश में रसोई गैस की कमी हो सकती है और कई राज्यों में कमर्शियल गैस का सप्लाई बंद कर दिया गया है। कमर्शियल गैस सप्लाई बंद किये जाने की वजह से लोगों में भी उहापोह की स्थिति है और लोग अब पेट्रोल पंप तथा गैस एजेंसी पर भीड़ लगा कर अपने घरों इंधन का स्टॉक करने की जुगत में लग गये हैं।

रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी की आशंका को देखते हुए अब बिहार पुलिस भी सतर्क हो गई है। इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सचेत करते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार रहने का निर्देश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी IG और DIG को पत्र लिख कर सतर्क रहने का निर्देश दिया है। पुलिस मुख्यालय ने अपने पत्र में लिखा है कि मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से राज्य में LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में कमी होने की आशंका है। इस परिस्थिति को देखते हुए विभिन्न गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ जुट सकती है जिससे अव्यवस्था और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान असामाजिक तत्व के द्वारा जमाखोरी और कालाबाजारी की भी आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button