क्राइम

पटना:पुलिस ने किया एक और एनकाउंटर, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद…

पटना में पुलिस ने किया एक और एनकाउंटर, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद…

बड़ी खबर पटना से है एक बार फिर पुलिस ने एक अपराधी को गोली मारी है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक बड़ी घटना को भी टाल दिया है। घटना राजधानी पटना से सटे फतुहा इलाके की है जहां पुलिस ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय अपराधी को गोली मार कर गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार एवं कारतूस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि जख्मी अपराधी सारण जिला का रहने वाला है जो फतुहा इलाके में किसी को हथियार की डिलीवरी देने आया था। पुलिस पूछताछ में अपराधी ने बताया कि जिसे वह हथियार सप्लाई करने आया था वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा था और इसीलिए वह हथियार जुटा रहा है।

मामले को लेकर पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अंतर्राज्यीय गिरोह भारी मात्रा में हथियार लेकर आने वाला है और खरीदफरोख्त की जानी है। सूचना के आधार पर एक टीम गठित गई जिसने मौके पर घेराबंदी की। गठित पुलिस टीम को देखने के बाद अपराधी भागने लगे जिन्हें पुलिस बल ने रोकने की कोशिश की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अपराधी के द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लग गई। पुलिस ने जख्मी को गिरफ्तार कर लिया और उसका इलाज अस्पताल में करवा रही है। उसके पास से देशी कट्टा और 1200 से अधिक कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर सोर्स की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है। वहीं गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि वह जिसे हथियार सप्लाई करने आया था वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button