MUMBAI

IND vs INZ Final: ‘भारतीय टीम जीतने की आदी हो चुकी’, पाकिस्तानी दिग्गजों के सुर बदले, मियांदाद सहित कई ने जमकर सराहा

IND vs INZ Final: ‘भारतीय टीम जीतने की आदी हो चुकी’, पाकिस्तानी दिग्गजों के सुर बदले, मियांदाद सहित कई ने जमकर सराहा

India vs New Zealand, Final: खिताबी जीत से एक दिन पहले तक ज्यादातर पाकिस्तानियों को भारत में कई खामियां नजर आ रही थीं, लेकिन अब एकदम से ज्यादातर के सुर बदल गए हैं, तो कभी स्पॉट फिक्सिंग में शामिल रहे एक खिलाड़ी सहित कईयों को सांप सूंघ गया है

T20 World Cu 2026 में रविवार को न्यूजीलैंड (India vs New Zealand Final) के खिलाफ भारत की खिताब जीत से एक दिन पहले तक पाकिस्तानी पूर्व दिग्गजों में भारत में कई खोट नजर आ रहे थे. कोई कभी स्पॉट फिक्सिंग में फंसा क्रिकेटर अभिषेक को बल्लेबाज नहीं मान रहा था, तो ज्यादातर को भारत की श्रेष्ठता गले नहीं उतर रही थी, लेकिन खिताब जीतते ही एकदम से सभी के सुर बदल गए हैं. भारत के लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम की सराहना की है. पूर्व टेस्ट कप्तान और महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कहा कि कोई भी टीम जो सेमीफाइनल और फाइनल में 250 से अधिक का स्कोर बनाती है, वह चैंपियन बनने की हकदार है.

मियांदाद ने कहा, ‘उनकी टीम अब एक मजबूत प्रक्रिया आधारित क्रिकेट ढांचे का फायदा उठा रही है. अगर आप देखें कि वे अब कितनी प्रतिभा तैयार कर रहे हैं, तो यह उनके मजबूत ढांचे की वजह से है. उनके पास बल्लेबाज, स्पिनर या तेज गेंदबाजों की कमी नहीं है और उनके युवा खिलाड़ी नतीजा हासिल करने के लिए खेलते हैं और उन्हें खेल की जानकारी है.’ इस पूर्व महान खिलाड़ी ने कहा कि जब किसी टीम के ड्रेसिंग रूम में जीतने की संस्कृति और मानसिकता बन जाती है तो इससे हमेशा खिताब जीतते हैं, यही वजह है कि भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी. उन्होंने कहा, ‘हमारे ड्रेसिंग रूम में एक बार ऐसा माहौल था और हम अक्सर जीतते थे.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button