पटना

चिराग होंगे बिहार के सरताज, पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर लिखा है…

चिराग होंगे बिहार के सरताज, पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर लिखा है…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद क छोड़ कर राज्यसभा जाने की घोषणा तो कर ही दी साथ ही उन्होंने चुनाव के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। अब कहा जा रहा है कि 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव का मतदान और मतगणना के बाद वे सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे और फिर बिहार में नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। हालांकि अभी नए मुख्यमंत्री के रूप में कौन नेता शपथ लेंगे अभी इसकी घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन यह तय है कि बिहार को अगला सीएम भाजपा से मिलने जा रहा है। राज्य में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री बनाये जाने की चर्चा के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार के बेटे निशांत और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग भी उठ रही है।

सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद से एक तरफ जदयू के नेता निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अब लोजपा(रा) के नेता और कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सीएम बनाने की मांग करने लगे हैं। इसी कड़ी में अब राजधानी पटना की सड़क पर पोस्टर भी लगाये गए हैं जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान चिराग को आशीर्वाद मिलने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button