क्राइमदिल्ली

एक परिवार, एक गैंग: दिल्ली में 6 करोड़ की ड्रग तस्करी का खुलासा!

एक परिवार, एक गैंग: दिल्ली में 6 करोड़ की ड्रग तस्करी का खुलासा

दिल्ली पुलिस की Delhi Police क्राइम ब्रांच ने ट्रांस-यमुना इलाके से एक बड़े ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.022 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, ड्रग तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम दिलशाद गार्डन इलाके में तैनात थी। इसी दौरान शाम करीब 3:50 बजे सेंट्रल पार्क के पास एक युवक स्कूटी से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही युवक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान उजागर

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान इमरान उर्फ शेर खान के रूप में हुई। जब उसकी स्कूटी के हैंडल पर टंगे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दो पॉलिथीन पैकेट मिले, जिनमें भूरे और क्रीम रंग का पाउडर भरा हुआ था। जांच में यह पाउडर हेरोइन निकला।

दोनों पैकेटों का कुल वजन 1.022 किलोग्राम पाया गया, जो कि कमर्शियल मात्रा की श्रेणी में आता है। इस मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 21(C) और 25 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली से गाजियाबाद सप्लाई की थी तैयारी

जांच में सामने आया है कि आरोपी हेरोइन दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके से लेकर आया था और इसे गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में सप्लाई करने की योजना थी। फिलहाल पुलिस सप्लायर और रिसीवर की पहचान के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

परिवार का भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी का परिवार लंबे समय से नशा तस्करी के मामलों में शामिल रहा है। उसकी मां के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं, जबकि उसके पिता और बड़े भाई भी पहले ड्रग तस्करी से जुड़े मामलों में आरोपी रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button