सहरी-इफ्तारी पर बवाल… लुधियाना के यूनिवर्सिटी में छात्रों के आरोप के बाद क्यों हटाए गए VC, जान लीजिए सबकुछ

सहरी-इफ्तारी पर बवाल… लुधियाना के यूनिवर्सिटी में छात्रों के आरोप के बाद क्यों हटाए गए VC, जान लीजिए सबकुछ
लुधियाना की सिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों का आरोप है कि रमजान के दौरान खाना नहीं मिला, जब इस बात की शिकायत VC से की तो उन्होंने गालियां दी.
लुधियाना की सिटी यूनिवर्सिटी में देर रात उस समय विवाद हो गया, जब यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. आरोप था कि रमजान के दौरान उनको यूनिवर्सिटी की कैंटीन में खाना नहीं मिला. जब छात्र-छात्राओं ने इस मामले में यूनिवर्सिटी के VC से बातचीत की तो उन्होंने गाली निकालते हुए कहा कि इनको बाहर निकाल दो.
बाद में यह विवाद इतना बढ़ गया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्राओं ने इस मामले को सोशल मीडिया के जरिए जम्मू कश्मीर के नेताओं तक पहुंचाया. वहां से आला नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर सारी जानकारी दी, जिसके बाद हरकत में आए लुधियाना जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मध्यस्थता की. छात्र-छात्राओं से बदसलूकी करने वाले यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को उनके पद से हटाया गया, जिसके बाद यह मामला शांत हुआ.



