POLITICSबिहार

अब और बोलेंगे तो मरवा देंगे!” पप्पू यादव बोले – भ्रष्टाचार और मानव तस्करी रोकने में विफल है सम्राट चौधरी

अब और बोलेंगे तो मरवा देंगे!” पप्पू यादव बोले – भ्रष्टाचार और मानव तस्करी रोकने में विफल है सम्राट चौधरी

कुर्सेला में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा, “मेरा रिश्ता लालू जी और Shakuni ji से बहुत करीबी रहा है। हम तीन बार सांसद बन चुके हैं, उसके बाद सम्राट चौधरी MLA बने हैं। लालू जी की कृपा से सम्राट चौधरी मंत्री बने हैं। लालू जी शकुनी जी को बहुत मानते थे। जब उनकी मां मरी तो हम वहाँ गए थे।

पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने प्रशांत जी को यह सुझाव दिया था कि सिर्फ OBC पर हमला क्यों किया जाता है। उन्होंने कहा, “जब Prashant ji बोलते थे Dilip Jaiswal पर, Ashok Chaudhary पर, तब हम सिंगल आदमी थे ये बात कहने के लिए कि पूरा ध्यान OBC पर क्यों है? पप्पू यादव ने सम्पराट चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी की जिम्मेदारी है कि मानव तस्करी को रोके। रोज़ाना 2 साल, 4 साल की बच्चियों के साथ बलात्कार की खबर आ रही है। अगर हम पुलिस विभाग पर सवाल उठाते हैं तो हमें गिरफ्तार कर देते हैं। अब और ज्यादा बोलेंगे तो शायद मरवा भी देंगे।

उन्होंने भ्रष्टाचार पर भी बड़ा हमला किया। कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार राजस्व में है। “CEO, ADM, DSLR और थाना में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। इनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। करोड़ों-अरबों रुपए कमा चुके हैं। 99% CEO और ADM भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। पप्पू यादव ने BJP और उसके प्रचारकों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि राम रहीम, आसाराम, नित्यानंद जैसे बलात्कारी बाबा BJP का प्रचार करते हैं। “इनमें से कई के खिलाफ बलात्कार और क्रिमिनल के केस दर्ज हैं। सब के सब जेल के बाहर बेख़ौफ़ घूम रहे हैं, बीजेपी को सनातन धर्म से कोई मतलब नहीं, इन्हें बलात्कारी बाबा चाहिए, संत और सनातन नहीं।”
[23/02, 20:20] Press 816 Amit Chhapra: तेजस्वी यादव ने सरकार पर उठाये सवाल तो डिप्टी सीएम ने पूछ लिया ‘अब तक आपने…’

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और इस दौरान प्रतिदिन विपक्ष लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करता दिखता है। विपक्ष इन मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा भी करता है और सदन के बाहर भी सरकार को विफल बता रहा है। सदन के दौरान एक लंबे समय बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सोमवार को विधानसभा पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा। हालांकि तेजस्वी के बाद मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार अपना काम सही तरीके से कर रही है। अगर विपक्ष आरोप लगा रहा है तो उनसे पूछिए कि अब तक उन्होंने अपनी तरफ से सरकार को किन किन मुद्दों पर सलाह दी है। सिर्फ मीडिया में बोलने और सदन की कार्यवाही बाधित करना उनकी जिम्मेदारी नहीं है।

मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार देश भर में सबसे फिसड्डी राज्य है। यहां के लोगों की आय सबसे कम है, बिहार में सबसे अधिक बरोजगारी है, न निवेश है न शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था, और न ही कोई इन्वेस्टमेंट हैं। पिछले 20-21 वर्षों से बिहार में NDA की सरकार है और इन वर्षों में बिहार और भी पीछे गया है। कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि लोग अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button