उत्‍तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर AIIMS परिसर के बाहर महिला डॉक्टर से छेड़खानी का मामला!

गोरखपुर AIIMS परिसर के बाहर महिला डॉक्टर से छेड़खानी का मामला

गोरखपुर स्थित AIIMS Gorakhpur में तैनात एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, नागालैंड की रहने वाली यह महिला रेजिडेंट डॉक्टर रविवार 22 फरवरी की रात करीब 8 बजे Orion Mall से लौट रही थीं, तभी तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

करीब डेढ़ किलोमीटर तक आरोपी अभद्र टिप्पणियां करते रहे और डराने की कोशिश करते रहे। रास्ते में एक युवक ने शर्ट उतारकर महिला डॉक्टर को धमकाया। जब डॉक्टर एम्स के गेट नंबर दो के पास पहुंचीं, तो एक आरोपी ने उनके साथ गलत हरकत की। पीड़िता के शोर मचाने पर तीनों मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) को इसकी सूचना दी। नाफोर्ड एम्स ने इस मामले को X पर उठाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया और बताया कि यह न सिर्फ यौन उत्पीड़न बल्कि नस्लीय टिप्पणी का भी मामला है।

संगठन ने Yogi Adityanath से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि गोरखपुर के मेडिकल संस्थानों में महिला डॉक्टरों और पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर एम्स थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक बाइक की पहचान हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button