अन्यजानकारी

O’Romeo का गाना ‘पान की दुकान’ रिलीज, 24 घंटे में 98 लाख व्यूज पार, दिशा पाटनी के नए अवतार पर सब फिदा l

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज पर रोक नहीं लगी है और ये 13 फरवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले, इसका गाना ‘पान की दुकान’ खूब धूम मचा रहा है। इसमें शाहिद कपूर और दिशा पाटनी हैं और उनकी केमेस्ट्री भी जबरदस्त है।

शुक्रवार को मुंबई में अपनी आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ के गाने ‘पान की दुकान’ के लॉन्च के दौरान शाहिद कपूर को अचानक फैंस की भीड़ का सामना करना पड़ा। एक्टर ने कुछ लोगों को मंच पर आने के लिए इनवाइट किया था। देखते ही देखते, कई और लोग ऊपर चढ़ गए और उनके चारों ओर जमा हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अलग किया। वे कुछ देर के लिए मंच से हट गए, फिर वापस आकर कार्यक्रम में शामिल हुए। यह घटना तब घटी जब शाहिद तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म का प्रचार कर रहे थे। उनकी फिल्म ‘ओ रोमियो’ के इस गाने ने आते ही धूम मचा दिया है और जबरदस्त हिट की तरफ बढ़ रहा है।

शाहिद कपूर ‘ओ रोमियो’ के गाने ‘पान की दुकान’ में अपने जोरदार डांस मूव्य दिखाते नजर आ रहे हैं। गाने में दिशा पाटनी भी हैं जो काले रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिशा के बदले अवतार के लिए लोग उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री भी जबरदस्त है। गाने को रिलीज हुए 24 घंटे हो चुके हैं और इस पर लगभग 98 लाख व्यूज अभी ही आ चुके हैं।

*👉ओ रोमियो’ की कास्ट और रिलीज डेट*

‘ओ रोमियो’ में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी हैं। विशाल भारद्वाज ने इस एक्शन थ्रिलर की कहानी लिखी और निर्देशन किया है। साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे बनाया है। कहानी ‘मुंबई की माफिया क्वींस’ नाम के किताब से प्रेरित है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

*शाहिद कपूर जान-बूझकर कर रहे ग्रे रोल्स*

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में शाहिद ने बताया कि कैसे उनकी सोच में बदलाव आया है। उन्होंने कहा, समय के साथ, मैं ऐसे किरदारों की ओर आकर्षित होने लगा जिनमें गहराई हो। ऐसे लोग जिनमें कई परतें हों और ग्रे जोन हों। मुझे उनके पीछे की प्रेरणा, उनकी चुनौतियों और यहां तक कि वे क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, इन सब में गहराई से उतरना अच्छा लगता है।’

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button