राष्ट्रीय
आप गांव में बैठे हैं तो टेंशन न लें, दिल्ली के ये डॉक्टर्स आपकी बीमारी तुरंत पकड़ लेंगे, ऐसे करेंगे इलाज

इस iLive connect के ज़रिए मरीज कंट्रोल रूम के डॉक्टरों के सीधे संपर्क में रहेंगे. डॉक्टर विवेका कुमार ने कहा कि हमारा रेस्पॉस टाइम बहुत कम होता है. AI के ज़रिए जैसे ही शरीर के पैरामीटर्स में बदलाव का अलर्ट आता है डॉक्टर सक्रिय हो जाते हैं.
नई दिल्ली:
अगर आप हार्ट, शुगर, बीपी या किसी अन्य रोग के मरीज़ हैं, बुजुर्ग हैं या ऐसे दूरदराज़ के इलाक़े में हैं, जहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हैं तो अब टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. अब ऐसी डिवाइस आ गई हैं, जो आपके शरीर पर लगेंगी और दिल्ली में बैठे डॉक्टर्स आपके शरीर की हर एक गतिविधि को देख पाएंगे. अगर कोई परेशानी है तो वे आपके इलाज का भी पूरा इंतजाम करेंगे. अब किलो मीटर्स की दूरी आपके इलाज में बाधा नहीं बनेगी.



