India-Bangladesh on Chicken Neck: बिगड़ैल बांग्लादेश का दिमाग अब आएगा ठिकाने, चिकननेक तक अंडरग्राउंड रेल दौड़ाएगा भारत

Chicken Neck Underground Rail Corridor: भारत ने कमजोर नस कहे जाने वाले चिकननेक को सुरक्षित करने का प्लान कर लिया है। अब वहां तक अंडरग्राउंड रेल दौड़ेगी, जिससे पूर्वोत्तर को जोड़ने वाला यह इलाका बेहद सुरक्षित हो जाएगा।
बांग्लादेश भारत का बिगड़ैल पड़ोसी है। चीन और पाकिस्तान की गोद में बैठे बांग्लादेश का दिमाग ठिकाने लगाने के लिए भारत ने कमर कस ली है। जिस चिकननेक को लेकर बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस भारत को धमका रहे थे, अब उसी चिकननेक तक भारत अंडरग्राउंड रेल दौड़ाने जा रहा है।
चिकननेक कॉरिडोर को सुरक्षित बनाने का प्लान
हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि बंगाल से नॉर्थईस्ट तक रणनीतिक ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर को सुरक्षित करने की भारत की योजना में नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से घिरे लगभग 40 किलोमीटर के हिस्से में अंडरग्राउंड रेल ट्रैक बिछाना शामिल है।
कहां से कहां तक दौड़ेगी अंडरग्राउंड रेल
वैष्णव ने कहा कि बजट में इस क्षेत्र और देश के बाकी हिस्सों के बीच रेलवे लिंक को चार ट्रैक तक बढ़ाने का प्रस्ताव है, जिससे एक लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत पूरी होगी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के जीएम चेतन श्रीवास्तव ने कहा कि अंडरग्राउंड हिस्सा बंगाल के अंदर टिन माइल हाट से रंगपानी स्टेशनों तक बनेगा।



