जानकारी
जयपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल

राजस्थान के जयपुर के पास एक बड़े हादसे की खबर है। आज सुबह एक ट्रक एक्सप्रेसवे पर बेकाबू होकर लगभग 20 फुट नीचे गिर गया। इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ जिसमें ट्रक पलटा हुआ दिखाई दे रहा है और आसपास की भीड़ जमा है।
पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को निकाला। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



