बांग्लादेश की सस्ती कपड़ा इंडस्ट्री पर बजट में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, निर्मला सीतारमण के ऐलानों से टूट जाएगी रीढ़ l

केंद्रीय बजट 2026-27 में भारत ने देश की कपड़ा इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए बड़ी घोषणाएं की है. भारत में अब चैलेंज मोड पर मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे. राष्ट्रीय फाइबर योजना की घोषणा की गई है, इसके अलावा कई और भी योजनाओं का ऐलान किया गया है. भारत ने अब बांग्लादेश की कपड़ा इंड्स्ट्री के बरक्श अपने टेक्सटाइल मार्केट को प्रतियोगी बनाने की घोषणा कर दी है.
बजट 2026-27 में टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री के लिए तगड़ी घोषणाएं की है. बांग्लादेश के बरक्श भारत की कपड़ा इंडस्ट्री का कॉम्पिटिटिवनेस बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने सिल्क प्रोडक्शन, मशीनरी सपोर्ट, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम और टेक्सटाइल्स सेक्टर में स्किल डेवलपमेंट की घोषणा की है.
इस बजट में लेबर-इंटेंसिव टेक्सटाइल सेक्टर के लिए एक मज़बूत पॉलिसी पर ज़ोर दिया गया है, जिसका मकसद आत्मनिर्भरता, रोज़गार, इनोवेशन और ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस को बढ़ावा देना है. सरकार के उपायों का फोकस समावेशी विकास, ग्रामीण विकास और एक्सपोर्ट प्रमोशन पर है, जिससे टेक्सटाइल भारत के आर्थिक और सामाजिक एजेंडे का एक मुख्य ड्राइवर बन गया है l



