अन्यजानकारी

साध्वी प्रेम बाईसा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चकराया पुलिस का माथा, मेडिकल एक्सपर्ट्स की ओपिनियन से सुलझेगी मौत की गुत्थी

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मिस्ट्री बनती जा रही है. सबको बेसब्री से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. हालांकि न्यूज18 संवाददाता ने सूत्रों के हवाले से पोस्टमार्टम में सामने आई कुछ जरूरी बातें पता करने की कोशिश की हैं. इस केस में पोस्टमार्टम रिपार्ट इसलिए भी अहम हो गई है क्योंकिसाध्वी के पिता और गुरु वीरमनाथ लगातार मीडिया में बयान दे रहे हैं कि DEXONA इंजेक्शन देने के बाद प्रेम बाईसा की निढाल हो गई थीं. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि केवल DEXONA इंजेक्शन से ऐसी हालत होने के कोई प्रमाण नहीं मिलते हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम में तीन प्रमुख बातें कही गई है-:

साध्वी के शरीर पर किसी तरह की चोट के कोई निशान नहीं है.

शरीर में जहर नहीं पाया गया है.

विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है.

सूत्र बताते हैं कि साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले पुलिस अब मेडिकल एक्सपर्ट्स की ओपिनियन लेने की तैयारी में है. जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं सकी पुलिस साध्वी के पिता और गुरु के साथ ही परिवार के सदस्यों आश्रम में रहने वाले दूसरे लोगों का बयान दर्ज कर सकती है.

साध्वी की समाधि की तैयारी

उधर, बालोतरा में साध्वी प्रेम बाईसा की समाधि का इंतजाम किया गया है. यहीं पर पार्थिव शरीर को रखा गया है. लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. पैतृक गांव परेऊ में ही समाधि प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. साध्वी को अंतिम विदाई के लिए उमड़ी भीड़. बड़ी संख्या में लोग उमड़े अंतिम यात्रा में. साधु संतों की उपस्थिति में लोग कर रहे हैं अंतिम दर्शन.

पिता वीरमनाथ से होगी पूछताछ

अब तक की जांच में साध्वी के पिता और गुरु वीरमनाथ की ओर से शक की सुई घुमती हुई दिख रही है. पुलिस वीरमनाथ को बुलाकर उनसे पूछताछ करने की तैयारी में है. एंबुलेंस नहीं लेना, पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं होना, पिछले साल साध्वी के साथ वायरल हुआ वीडियो ये तमाम ऐसे एंगल हैं जिसके चलते वीरमनाथ शक के दायरे में हैं.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button