बिहार

हथियार चलाना नहीं आता तो…, गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी चेतावनी, कहा ‘हाथ बांध कर..’

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद आपराधिक घटनाओं पर विपक्ष जम कर हंगामा करता दिख रहा है। विपक्ष लगातार गृह मंत्री और बिहार पुलिस पर सवाल उठा रहा है। इस बीच गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कई बार खुलेआम कहा है कि बिहार में अपराधियों और माफियाओं की खैर नहीं होगी। अपराधी या तो बिहार छोड़ दें या फिर उन्हें सलाखों के पीछे जाना या फिर उन्हें ऊपर भेज दिया जायेगा।

अब एक बार फिर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस को खुली छूट देने की बात करते हुए पुलिस कर्मियों को भी बड़ी चेतावनी दी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बदला हुआ भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दे रखी है उसी तरह बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी साफ शब्दों में कहा है कि बिहार में पुलिस वालों के हाथ बंधे नहीं रहेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर कोई कचरा समाज में नहीं बचना चाहिए। बिहार पुलिस को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही राज्य के विकास में भी अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के गांव गांव तक सड़कें, बिजली पहुंचाई जा रही है। अब उद्योगों का जाल बिछाया जा रहा है। इसमें पुलिस की भूमिका भी काफी अधिक है। सम्राट चौधरी ने पुलिसकर्मियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को दृढ़ता के साथ काम करना होगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जिन पुलिसकर्मियों को हथियार चलाना नहीं आता है वह नौकरी छोड़ कर घर बैठ जाएँ।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button