
अभिनेता और सेल्फ-स्टाइल्ड फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ KRK को मुंबई पुलिस ने ओशिवारा के नालंदा सोसाइटी स्थित रिहायशी बिल्डिंग पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 18 जनवरी को चार राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो बिल्डिंग के दूसरे और चौथे फ्लोर से बरामद हुईं।पूछताछ के दौरान KRK ने कबूल किया कि उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग की थी। उसका दावा है कि वह बंदूक की ‘टेस्टिंग’ कर रहा था और मैंग्रोव क्षेत्र की ओर निशाना साधा था, लेकिन हवा के कारण गोलियां बिल्डिंग पर लगीं। कोई घायल नहीं हुआ।ओशिवारा पुलिस ने KRK की बंदूक जब्त कर ली है। लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा दूसरे फ्लोर पर और मॉडल प्रतीक बैद चौथे फ्लोर पर रहते हैं। FIR दर्ज कर कोर्ट में पेशी होगी।



