दिल्ली
इंजीनियर युवराज मौत मामला: कौन हैं कृष्णा करुणेश, जो बनाए गए नोएडा के CEO

नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत मामले में योगी सरकार ने कुछ दिन पहले ही बड़ा एक्शन लेते हुए नोएडा के CEO डॉ लोकेश एम को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया था.
नोएडा:
नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में अभी SIT की जांच जारी है. इस मामले में योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए नोएडा के CEO एम लोकेश की जगह कृष्णा करुणेश को नोएडा का नया सीईओ बनाया है. कृष्णा करुणेश गोरखपुर के डीएम रहे हैं. आपको बता दें कि कृष्णा करुणेश 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. कृष्णा करुणेश नई जिम्मेदारी मिलने से पहले अभी तक नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे. वो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं.



