
👉म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल पर सांगली के एक प्रोड्यूसर ने ₹40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस दावे की शुरुआती जांच शुरू कर दी है l
👉इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ अपने पर्सनल रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे सिंगर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल पर अब गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. सांगली के एक फिल्म फाइनेंसर ने उन पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
यह पूरा मामला बुधवार शाम को सांगली जिला पुलिस के पास पहुंचा. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी l



