बिहार

राजधानी में एक और छात्रा बनी शिकार, पहले दबाव बनाया फिर दी धमकी और नहीं बनी बात तो…

पटना: राजधानी पटना में बीते दिनों एक तरफा प्यार में आशिक की बेरहमी का शिकार छात्रा की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। छात्रा की मौत के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है। घटना राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बेरिया गांव की है जहां एकतरफा प्यार में एक सनकी युवक ने युवती के शरीर पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया था। घटना में छात्रा बुरी तरह से झुलस गई थी जिसने अब इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि छात्रा अपनी नानी के घर रह कर पढ़ाई करती थी। वह 10वीं की छात्रा थी जिसके ऊपर एक युवक जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाता था। बात करने से इनकार करने पर युवक ने पहले पेट्रोल डाल आग लगाने की धमकी दी और फिर उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर माचिस की जलती तीली फेंक आग लगा दी।

घटना के संबंध में मृतिका छात्रा के परिजनों ने कहा कि एक युवक आदित्य कुमार लंबे समय से छात्रा को परेशान करता था और बात करने का दबाव बनाता था। बीते 17 जनवरी को युवक ने छात्रा को रास्ते में घेर लिया और बात करने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान छात्रा ने जब बात करने से मना किया तो युवक ने कई तरह की धमकी दी। उसने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जला कर मारने की धमकी दी परिजनों ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बहस के दौरान युवक ने छात्रा के ऊपर पेट्रोल डाल कर माचिस की जलती तीली उसके ऊपर फेंक दी। छात्रा के शरीर में आग लगते ही वह चीखने चिल्लाने लगी और सड़क पर करीब 100 फीट तक दौड़ते हुए गिर गई। घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने आग बुझाया और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button