बिहार

दानापुर में भीषण अगलगी में जली कई दुकानें, लाखों का हुआ नुकसान

बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बुधवार की देर शाम आग लग गई जिसमें करीब एक दर्जन दुकान और उसमें रखे सामान जल कर राख हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई वहीं घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंच कर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में लाखों रूपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना दानापुर थाना क्षेत्र के पेठिया बाजार स्थित मां संतोषी मंदिर के समीप की है जहां बुधवार की देर शाम अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आगे ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि इस दौरान अन्य दुकानदार समेत आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस और दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि अगलगी में करीब 10 दुकाने पूरी तरह से जल गई हैं साथ ही उसमें रखे लाखों रूपये के सामान भी जल कर राख हो गए। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन लोगों ने आशंका जताई कि बिजली की शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। लोगों ने बताया कि अगलगी में उमेश, मनोज केसरी, पिंटू किराना दुकान, ओम प्रकाश , द्वारिका चौधरी, नन्द साव, कारी सव, स्व राजू साव समेत कई अन्य दुकानें जल कर राख हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि करीब 6-से 7 दुकान पूरी तरह से जल गई है। हालांकि आग पर स्थानीय लोग, पुलिस बल और दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया है। फ़िलहाल नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button