प्रमुख मेट्रो लाइनों को मिलेगी निर्बाध बिजली, DMRC ने पूरा किया पार्क स्ट्रीट RSS का पुनर्निर्माण

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत पार्क स्ट्रीट इलेक्ट्रिक आरएसएस का पुनर्निर्माण पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि एयरपोर्ट लाइन, वायलेट लाइन और आगामी सेंट्रल विस्टा मेट्रो लाइन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। 2010 में निर्मित यह आरएसएस 2021-22 में हटाया गया था और अब 2025 में नए मानकों के साथ पुनः स्थापित किया गया है, जिसमें उन्नत सुरक्षा और हरित भवन अनुपालन शामिल हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने केंद्र सरकार की सेंट्रल विस्टा परियोजना के अंतर्गत पार्क स्ट्रीट इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) के रिलोकेशन व पुनर्निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया है।
इस उपलब्धि से प्रमुख मेट्रो कॉरिडोर को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी और राजधानी में आगामी अवसंरचना विकास में भी सहायता मिलेगी।
डीएमआरसी के कारपोरेट कन्युनिकेशंस के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि पार्क स्ट्रीट आरएसएस का मूल निर्माण वर्ष 2010 में दिल्ली मेट्रो के फेज-2 के दौरान किया गया था, ताकि डीएमआरसी एयरपोर्ट लाइन व लाइन-6 (वायलेट लाइन) को बिजली की आपूर्ति की जा सके।



