
कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की पत्नी से लखनऊ में पूछताछ की, लेकिन वह 20 करोड़ रुपये की आलीशान कोठी के निर्माण में लगी रकम के स्रोत की जानकारी नहीं दे सकीं.
लखनऊ में कोडीन कफ सिरप तस्करी (Codeine Cough Syrup Case) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस मामले में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की पत्नी से ईडी ने लंबी पूछताछ की है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी की तीन सदस्यीय टीम ने लखनऊ स्थित आलोक सिंह के घर पहुंचकर उसकी पत्नी से करीब 20 करोड़ रुपये की आलीशान कोठी के निर्माण के लिए इस्तेमाल की गई रकम के स्रोत के बारे में सवाल किए l



