अन्यजानकारी

बीटेक पानीपुरी वाली तापसी उपाध्याय ने थाईलैंड में रचा इतिहास, जीता मिस फिटनेस मॉडल का खिताब। 

बीटेक पानीपुरी वाली’ के नाम से फेमस मेरठ की तापसी उपाध्याय एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में थाईलैंड में आयोजित यूनाइटेड वर्ल्ड स्पोर्ट्स एंड फिटनेस फेडरेशन (UWSFF) की वर्ल्ड चैंपियनशिप में तपसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, मिस फिटनेस मॉडल इंटरनेशनल का खिताब जीता, साथ ही वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर भारत के लिए दोहरा गौरव दिलाया। ईटीवी भारत की टीम ने तापसी से खास बातचीत की. तपसी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30-40 देशों के एथलीटों ने अलग-अलग कैटेगरी में हिस्सा लिया. टीम इंडिया की ओर से बॉडी बिल्डिंग, फिटनेस और अन्य खेलों में 100 से अधिक सदस्यों की टीम थाईलैंड गई थी, जहां भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। बता दें, तापसी उपाध्याय मध्यमवर्गीय परिवार से हैं. 24 वर्ष की आयु में ही इतने मुकाम हासिल कर चुकी हैं, जो उनके रिकॉर्ड में दर्ज है. दिल्ली में बीटेक की पढ़ाई के दौरान उन्होंने पानीपुरी का ठेला लगाना शुरू किया, जो जल्द ही ‘बीटेक पानीपुरी वाली’ ब्रांड बन गया। मेहनत और लगन से ।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button