उत्तर प्रदेश
मथुरा में न्यू ईयर पर सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द, संतों के विरोध के बाद आयोजकों ने लिया फैसला l

मथुरा में नए साल के मौके पर सनी लियोनी के डीजे कार्यक्रम को स्थानीय संतों और धार्मिक संगठनों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया है. यह कार्यक्रम गुरुवार को एक बार में आयोजित होना था. आयोजकों ने विरोध के बाद शो के कर दिया है और टिकट राशि वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी l
उत्तर प्रदेश का शहर मथुरा, जो अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, में नए साल के मौके पर आयोजित होने वाले अभिनेत्री सनी लियोनी के कार्यक्रम को स्थानीय संतों और धार्मिक संगठनों के विरोध के कारण रद्द कर दिया गया है. इस कार्यक्रम में सनी लियोनी डीजे के रूप में हिस्सा लेने वाली थीं और इसे गुरुवार यानि एक जनवरी को एक बार में आयोजित किया जाना था. टिकट आधारित इस कार्यक्रम को लेकर जब यह जानकारी सामने आई, तो स्थानीय संतों ने कड़ी आपत्ति जतई l



