उत्‍तर प्रदेश

UP: बोगस फर्मों के जरिये 500 करोड़ की जीएसटी चोरी, मेरठ में स्क्रैप कारोबारी समेत आठ गिरफ्तार, ऐसे करते थे खेल.

एसटीएफ ने शुक्रवार को बोगस फर्मों व फर्जी बिल काटकर 500 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। मेरठ के स्क्रैप कारोबारी समेत आठ आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 90 फर्मों की मुहर, 54 बैंक पासबुक, 24 फर्मों की बिलिंग फाइलें और 125 बोगस फर्मों का डाटा लैपटॉप से बरामद हुआ। गिरोह ने लखनऊ के पते पर भी छह फर्जी फर्में पंजीकृत करवाकर करोड़ों का हेरफेर किया है।

एसटीएफ के डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ल ने बताया कि आगरा के लोहामंडी थाने में जीएसटी की तरफ एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। केस की तफ्तीश में एसटीएफ की टीम भी लगी थी। साक्ष्यों के आधार पर मेरठ के स्क्रैप कारोबारी दिलशाद मलिक, उसकी कंपनी के कर्मचारी मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सोहेल, जावेद मलिक, इकरामुद्दीन, नोएडा के अंकुर तिवारी (मूल निवासी अंबेडकरनगर), गाजियाबाद (मूल निवासी अंबेडकरनगर) के स्वतंत्र कुमार तिवारी और दिल्ली (मूल निवासी देवरिया) के रमेश पटेल को गिरफ्तार किया गया है। रमेश भी दिलशाद के साथ स्क्रैप का काम करता है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button