राष्ट्रीय
School Holiday: यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी; जानें क्रिसमस पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल.

क्रिसमस का त्योहार बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए खुशियां और सुकून लेकर आता है। साल 2025 के अंत में मनाया जाने वाला क्रिसमस (25 दिसंबर) देशभर के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टियों का माहौल बना रहा है। कई राज्यों में विंटर वेकेशन की शुरुआत हो चुकी है, जबकि कुछ राज्यों में इस खास दिन को लेकर स्कूलों में विशेष कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।
ऐसे में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच यह जानने की उत्सुकता बनी हुई है कि किन राज्यों में क्रिसमस डे पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।



