दिल्ली
पहले दिन 61 हजार PUCC जारी, 3700 वाहनों के चालान… दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल को लेकर सख्ती का दिखा असर

पहले दिन करीब 5,000 वाहनों की जांच की गई. वैध पीयूसीसी न होने पर 3,746 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि नियमों का पालन न करने वाले कई वाहनों को सीमा से ही लौटा दिया गया. पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने दिल्ली-गुरुग्राम सीमा और जनपथ स्थित पेट्रोल पंपों का दौरा कर अभियान की जमीनी हकीकत का जायजा लिया.
देश की राष्ट्रीय राजधानी में जानलेवा होते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ अभियान का पहले ही दिन व्यापक असर देखने को मिला. अभियान के पहले 24 घंटों के भीतर राजधानी में 3,700 से अधिक वाहनों का चालान किया गया, जबकि 568 गैर-अनुपालक और गैर-गंतव्य वाहनों को दिल्ली की सीमाओं से वापस लौटा दिया गया



