POLITICS
बांग्लादेश को लेकर भारत सरकार का बड़ा कदम, ढाका में वीजा एप्लिकेशन सेंटर किया बंद

दिल्ली में मंगलवार को बांग्लादेश उच्चायोग ने भी विजय दिवस मनाया था. इस मौके पर उच्चायुक्त एम. रियाज हमीदुल्लाह ने भारत-बांग्लादेश संबंधों को परस्पर हितों पर आधारित बताया था. उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच आपसी निर्भरता है और संबंध क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए अहम हैं.
भारत सरकार ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित भारतीय वीजा एप्लिकेशन सेंटर (IVAC) बंद कर दिया है. मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है.
ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क स्थित आईवीएसी सभी भारतीय वीजा सेवाओं का मुख्य केंद्र है. आईवीएसी ने जारी बयान में कहा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईवीएसी जेएफपी ढाका आज दोपहर 2 बजे बंद हो जाएगा


