
👉🏻 थाईलैंड ने गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपियों लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया है। प्रत्यर्पण प्रक्रिया इंटरपोल (INTERPOL) के सहयोग से पूरी की गई, जिसके बाद CBI (Central Bureau of Investigation) की टीम उन्हें आज ही फ्लाइट से भारत लेकर आ रही है।
यह मामला 6 दिसंबर की रात गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग से जुड़ा है, जिसमें 5 पर्यटकों सहित कुल 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के समय लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में मौजूद थे और घटना के तुरंत बाद वे दिल्ली से थाईलैंड फरार हो गए थे।
लूथरा ब्रदर्स की भारत वापसी से गोवा अग्निकांड मामले की जांच को गति मिलने और जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई मजबूत होने की उम्मीद है।



