उत्तराखंड : यहां शादी के दस दिन बाद विवाहिता की मौत

रुद्रपुर। शहर निवासी एक महिला की शादी के लगभग दस दिन बाद ही संदिग्ध में परिस्थितियों उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसे यहां जिला चिकित्सालय लेकर आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।सोनी की छोटी बहन भावना ने बताया कि सुबह 6 बजे सोनी की ससुराल से फोन आया कि सोनी की तबीयत खराब है उसे देखने के लिए आ जाओ। इस पर परिजन मुरादाबाद के लिए रवाना हो गये। दोपहर करीब 12 बजे मुरादाबाद सोनी की ससुराल पहुंचे तो वह बेसुध पड़ी थी। परिजनों उसे तत्काल निजी चिकित्सालय भर्ती कराया जहां सायंकाल तक उसकी हालत में कोई सुधार होने पर चिकित्सकों ने सोनी को वेंटीलेटर पर रखने की सलाह दी। परिजनों ने बताया कि सोनी को बेसुध हालत में मुरादाबाद से रुद्रपुर लेकर आये और यहां निजी चिकित्सालय में दिखाने को लेकर गये लेकिन जहां उन्होंने उसे जिला चिकित्सालय ले जाने को कहा, जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया।



