बिहार

निरहुआ ने खेसारी लाल का किया स्वागत, दी बड़ी नसीहत, चुनाव परिणाम को लेकर भी कह दी बड़ी बात….

बिहार में पहले चरण के मतदान का चुनाव प्रचार थम गया लेकिन अभी आरोप प्रत्यारोप और वार पलटवार का सिलसिला अभी लगातार जारी है। चुनाव प्रचार से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने छपरा से राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव को लगातार निशाने पर रखा और राजनीति में स्वागत भी किया। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि मैं उनका राजनीति में स्वागत करता हूँ। लेकिन हम उन्हें यह कहना चाहते हैं कि आपके विपक्ष में जो प्रत्याशी हैं आप उसका विरोध करिए। आप भाजपा और मोदी-नीतीश का विरोध कर लीजिये लेकिन राम मंदिर का विरोध मत करिए। आप अगर राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं तो आप खुद बता रहे हैं कि आपको राजनीति की शून्य समझ है। आप किसी एक को खुश करने के लिए अन्य लोगों की भावना को आहत करेंगे तो यह गलत है।

निरहुआ ने राहुल गांधी के रिमोट वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें कहिए वह मछली पकड़ें, और उनसे कुछ हो नहीं सकता है। हमलोग बहुत समय से उन्हें देख रहे हैं, आप भी उन्हें देखिये और एन्जॉय करिए। निरहुआ ने मल्लिकार्जुन खड्गे के बयान पर कहा कि ये लोग बस चुनाव के समय में भ्रम फैलाते हैं। सब कोई देख रहा है कि बिहार में सिर्फ NDA के राज में विकास हो रहा है। इसी पटना एयरपोर्ट को देख लीजिये पहले आते थे तो बस स्टैंड से भी खराब लगता था, आज कितना चमक रहा है। यह किसी से छुपा नहीं है। बिहार की जनता जानती है कि NDA सरकार में ही विकास होना है और फिर से जंगलराज नहीं आने देना है इसलिए किसी और की सरकार नहीं आने देना है।

निरहुआ ने भाजपा सांसद रवि किशन पर हमले की कोशिश की बात को लेकर कहा कि ये लोग अभी से ही अपनी पहचान दे रहे हैं। ये लोग सत्ता में नहीं हैं तब इस तरह से जब एक सांसद को धमकी दे सकते हैं, हिंदू के राम मंदिर का विरोध कर सकते हैं तो फिर सत्ता में आने पर क्या करेंगे। ये तो चाहते हैं कि इनका जंगलराज फिर से आ जाये लेकिन बिहार की जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है। उनका यही काम है लेकिन बिहार की जनता जानती है कि इनका गुंडाराज आ गई तो फिर बिहार का विकास रुक जायेगा।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button