भोपालवासियों के लिए गुड न्यूज… इस महीने आएगी ई-बसों की पहली खेप, पुराने बस स्टॉप संवारने का काम शुरू l

राजधानी में लंबे समय से ध्वस्त पड़ा पब्लिक ट्रांसपोर्ट जल्द ही सड़क पर आ जाएगा। एक तरफ भोपाल मेट्रो के संचालन की तैयारियां की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ ई-बसों के आने की खुश खबरी है । जी हां, भोपाल में 20 ई-बसों की पहली खेप दिसंबर के अंतिम या नए साल के पहले सप्ताह में पहुंच सकती है ।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में लंबे समय से ध्वस्त पड़ा पब्लिक ट्रांसपोर्ट जल्द ही सड़क पर आ जाएगा। एक तरफ भोपाल मेट्रो के संचालन की तैयारियां की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ ई-बसों के आने की खुश खबरी है । जी हां, भोपाल में 20 ई-बसों की पहली खेप दिसंबर के अंतिम या नए साल के पहले सप्ताह में पहुंच सकती है ।
ई-बस संचालन के लिए तैयारी तेज
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार की एक योजना के तहत भोपाल नगर निगम को 100 ई-बसों की मंजूरी मिल चुकी है। इसके मद्देनजर नगर निगम ने ई-बस संचालन के लिए तैयारी तेज कर दी है। ई-बसों के रखरखाव, चार्जिंग और पार्किंग के लिए दो अत्याधुनिक डिपो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है ।



