बदलते समय में साइबर अपराध को रोकेगी नवजागरण जनजागरूकता

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत रविवार को धानेपुर थाना क्षेत्र के अलावल देवरिया कस्बे में आयोजित साइबर अपराध व नागरिक कर्तव्य पर आयोजि गोष्ठी आयोजित की गई, आयोजक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्र ने कहा कि साइबर अपराध को जनजागरूता से रोका जा सकता है, कारण साइबर अपराधी समाज से एक कदम आगे चलकर रणनीति बनाते है और निर्दोश व भोले भाले लोगो को निशाना बनता है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध इंटरनेट व मोबाइल पर होता है] ऐसे में किसी अपरिचित व्यक्ति को मांगने पर ओटीपी नहीं बतानी है] किसी योजना के लालच मेंं नही आना है] आम आदमी यह मान ले कि सरकारी की योजनाओं के लिए अधिकारी क्षेत्र में तैनात है] उनके नाम पर कोई जानकारी नहीं दी जानी है। श्री मिश्र ने कहा कि आपकी लाटरी खुली है] आवास आया है] बैंक का केवाइसी करना है] इसके लिए मोबाइल पर कोई जानकारी नहीं देना है। साइबर अपराध की सूचना 1930 पर दी जाए ।1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन ]1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन] 108 एंबुलेंस] 1098 में चाइल्ड हेल्पलाइन] 102 स्वास्थ्य सेवा की जानकारी आम लोगों को होना चाहिए।गांव में मुस्तकीम खां के आवाहन पर नव जागरण अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एलबीएस डिग्री कॉलेज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि देश के संविधान ने मौलिक अधिकार दिये तो मौलिक कर्तव्य दिये है। व्यक्ति को अधिकार की गारंटी संविधान देता है और कर्तव्य की गारंटी लोगों को देनी होगी। एसआइआर में आवेदन भरने का कर्तव्य लोगो का है] इसके लिए लोग आगे आये और अपना वोटर आवेदन जरूर करें। मुख्यमंत्री की बिजली राहत योजना ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओ के लिए है ] सरचार्ज पूरी तरह मापफ है और 25 प्रतिशत मूल बकाये में छूट दी जा रही है] प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि दो हजार देकर अपना पंजीकरण करायें] ऐसा न करना कर्तव्य की अनदेखी है।अभियान के संचालक युवा अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्रा ने भारतीय संविधान में दिए गए नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में नागरिकों को केवल मतदाता और उपभोक्ता बनने तक ही सीमित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ष्लोगों को अपने कर्तव्यों की जानकारी न होना ही अधिकांश समस्याओं की जड़ है। यदि नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग हों तो समाज और व्यवस्था दोनों में व्यापक सुधार संभव है। उन्होंने साइबर क्राइम से जुड़ी सावधानियों की जानकारी देने के साथ कई घटनाओ को उदाहरण के रूप मे प्रस्तुत करते हुए बचाव और मोबाइल सदुपयोग की जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर शैलेंद्र नाथ मिश्र ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि नव जागरण अभियान का मूल उद्देश्य ही यही है कि लोगों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा] ष्जिसे जो कार्य मिला है] वह यदि उसे संविधान के अनुरूप ईमानदारी से करे] तो देश अगले दस वर्षों में अनेक देशों से आगे निकल सकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क समस्याओं और दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया। इस पर गणेश नाथ मिश्रा ने बताया कि संबंधित विभाग और आयुक्त को पत्र भेजा गया है। यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं होती है तो पदयात्रा निकालकर आवाज उठाई जाएगी।मुस्तकीम ,इरफान से अफजल न कार्यक्रम को सराहा।कार्यक्रम में सविता पेंटर, विजय सोनी, विनोद मौर्या,प्रिंस,कैलाश नाथ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



