जयपुर में इंसाफ की मांग को लेकर 9 साल की अमायरा का परिवार धरने पर बैठ गया.

इस बीच कैंडल मार्च भी निकाला गया. बता दें कि स्कूल की चौथी मंजिल से कूद कर बच्ची ने जान दे दी थी अमायरा सुसाइड केस को लेकर धरने पर बैठे परिजन-आम नागरिक, मांगा इंसाफधरने पर बैठे परिजन
जयपुर के चर्चित नीरजा मोदी स्कूल की 9 साल की अमायर ने चौथी मंजिल से कूद कर जान दे दी थी. जान देने वाली चौथी क्लास की छात्रा की मौत के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर परिवार वालों और शहर के आम नागरिकों ने धरना दिया धरने के जरिए स्कूल के खिलाफ कार्रवाई और सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की यह धरना शहर के शहीद स्मारक पर हुआ. धरने के बाद कैंडल मार्च भी निकाला गया. अमायरा के माता-पिता व धरने में शामिल अन्य लोगों ने स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग दोहराई. साफ तौर पर कहा गया कि इस मामले में सीबीआई की जांच बेहद जरूरी है । जयपुर के चर्चित नीरजा मोदी स्कूल की 9 साल की अमायर ने चौथी मंजिल से कूद कर जान दे दी थी जान देने वाली चौथी क्लास की छात्रा की मौत के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर परिवार वालों और शहर के आम नागरिकों ने धरना दिया।



