12,000 साल बाद जागा ‘हेली गुब्बी’ ज्वालामुखी: राख का गुबार भारत तक पहुंचा, विमानन क्षेत्र अलर्ट पर

पूर्वी अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र में स्थित इथियोपिया में एक बड़ी भूवैज्ञानिक घटना हुई है। इथियोपिया के दूरस्थ अफ़ार क्षेत्र में मौजूद हेली गुब्बी ज्वालामुखी, जो पिछले 10,000 से 12,000 वर्षों से शांत था, वह 23 नवंबर 2025 को अचानक भयंकर विस्फोट के साथ फट गया। इस अप्रत्याशित विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और इसका असर लाल सागर पार कर एशिया के कई देशों, यहाँ तक कि भारत तक भी महसूस किया गया है।
दिल्ली की हवा पर असर: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह राख ऊपरी वायुमंडल तक ही सीमित है, इसलिए ज़मीन के पास स्थानीय हवा की गुणवत्ता (AQI) पर इसका सीधा और गंभीर असर नहीं पड़ रहा है।
यह 12,000 साल बाद हुई एक दुर्लभ और असाधारण भूवैज्ञानिक घटना है, जिसने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हवाई यातायात और पर्यावरण को प्रभावित किया है।



