बिहार

बिहार में 12वीं पास के लिए 23175 पदों पर निकली वैकेंसी, आज के आज करें आवेदन, मिलेगी तगड़ी सैलरी

बिहार में कक्षा 12वीं पास करोड़ों उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका आया है. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (BSSC) ने इंटर लेवल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत कक्षा 12वीं पास उम्मीदवारों की 23175 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसलिए जो भी उम्मीदवार 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी हासिल करने की सोच रहे हैं, वे तुरंत इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर दें. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जिसके लिए 25 नवंबर 2025 के तक लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है. हालांकि, अंतिम रूप से फीस सबमिट करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2025 है. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे. इसके अलावा, एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख बाद में जारी की जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास की हो. इसके अलावा, 1 अगस्त 2025 तक उसकी न्यूनतम आयु सीमा 21 साल और अधिकतम आयु सामी कैटेगरी के मुताबिक 37, 40 या 42 साल होनी चाहिए. इसके अलावा, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जो सभी कैटेगरी के लिए एक समान है. भुगतान ऑनलाइन तरीके से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है.

कैसे होगा सेलेक्शन?

इस पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए पे लेवल 4 और ग्रेड पे 1,900 रुपये से 2,400 रुपये तय है. इसके अलावा, उन्हें सरकारी नौकरी में मिलने वाले सभी लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. बता दें कि उम्मीदवारों का चयन कई परीक्षाओं के बाद किया जाएगा, जिसमें प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा, स्किल टेस्ट (अगर लागू हुआ), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है.

कैसे भरें एप्लिकेशन फॉर्म?

1. उम्मीदवार सबसे पहले बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमिशन की ऑफिशियल वेबसाइट – bssc.bihar.gov.in पर जाएं.

2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘इंटर लेवल रिक्रूटमेंट 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.

3. अब आप लॉगिन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरें.

4. इसके बाद आप जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें.

5. अंत में आप आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें.

6. आप भविष्य के लिए फॉर्म की एक कॉपी प्रिंट करके अपने पास रख लें.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button