दिल्ली।

दिल्ली में अब 11 की जगह होंगे 13 जिले, 7 के नाम बदलेंगे, 2 नए भी बनेंगे; देखें पूरी लिस्ट

राजधानी दिल्ली में व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार राजस्व जिलों की सीमा में बदलाव करने जा रही है। अब दिल्ली में 11 की जगह 13 जिले होंगे और 33 की जगह 39 सब डिवीजन होंगी। नए जिलों का परिसीमन निगम के जोन के हिसाब से किया गया है और अधिकांश के नाम भी निगम जोन पर ही रखे जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार के पास भेजे गए इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सरकार जल्द यह प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजेगी और उनकी मंजूरी के बाद परिसीमन में बदलाव हो जाएगा।

सरकार दिल्ली में ऐसे जिले गठित करना चाहती है, जहां कानून व्यवस्था को छोड़कर बाकी मुद्दों के लिए एक ही कार्यालय हो। लोगों को अलग-अलग दफ्तरों में भटकना न पड़े by। इसके लिए निगम जोन के अनुरूप ही सरकार राजस्व जिलों का गठन करने जा रही है।

राजधानी में कुल 13 जनपद हो जाएंगे

प्रस्तावित जिले :- ये सब डिवीजन होंगे शामिल (एसडीएम क्षेत्र)

पुरानी दिल्ली :- सदर बाजार, चांदनी चौक

मध्य डिफेंस :- कॉलोनी, कालकाजी

नई दिल्ली :- दिल्ली कैंट, नई दिल्ली

सिविल लाइंस :- अलीपुर, आदर्श नगर, बादली

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button