उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश घोसी से विधायक सुधाकर सिंह का निधन

उत्तरप्रदेश घोसी:-
सीएम योगी और अखिलेश ने शोक व्यक्त किया उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर सुधाकर सिंह के निधन की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय सुधाकर सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद गुरुवार को सुबह लगभग चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सपा ने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो।



