POLITICS

नेपाल जैसा नजारा…’ बोलना पड़ा भारी! RJD नेता सुनील सिंह पर FIR दर्ज, DGP ने दिया था आदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह के विवादित बयान पर अब कार्रवाई तय हो गई है. बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने कहा कि आरजेडी नेता सुनील सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी. उन्होंने कहा कि “इस तरह का गैरजिम्मेदाराना और उकसाने वाला बयान देना गलत है. इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.”

वहीं डीजीपी के आदेश पर RJD MLC सुनील सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार भड़काऊ बयान देने पर पटना के साइबर थाना में FIR दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार BNS की धारा 174/353/352/123(4) के तहत FIR दर्ज हुई है. सुनील सिंह ने आज बयान दिया था कि अगर कल काउंटिंग में कुछ गड़बड़ी हुई तो बिहार में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात होंगे. इसी बयान के आधार पर सुनील सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

दरअसल, आरजेडी नेता सुनील सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि “अगर मतगणना में धांधली हुई तो बिहार की सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा.”उनके इस बयान को लेकर सियासी हलकों में हड़कंप मच गया है. कई नेताओं ने इसे चुनाव आयोग और कानून व्यवस्था की खुली चुनौती बताया. आरजेडी नेता के इस भड़काऊ भाषण को लेकर बवाल मच गया है. एनडीए के नेताओं ने सीधे तौर पर आरजेडी के इस धमकी भरे संदेश का विरोध करना शुरू कर दिया है.

आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह ने कहा कि “इस बार का मतदान बदलाव के लिए हुआ है. जनता ने नीतीश कुमार और बीजेपी की सरकार को पूरी तरह नकार दिया है. बिहार की जनता अब तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है. 2025 में तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है.” उन्होंने आगे कहा कि “हमने 2020 में भी देखा था कि चार-चार घंटे तक मतगणना रोकी गई थी, कई सीटों पर परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी. लेकिन इस बार अगर वैसा कुछ हुआ, तो बिहार की सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा दिखेगा. आरजेडी के कार्यकर्ता और जनता चुप नहीं बैठेगी”.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button