
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अभिनेता को हल्का सीने में दर्द और कमजोरी महसूस हुई थी। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी में है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
हाल ही में दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ने की खबरें भी सामने आई थीं। लगातार बॉलीवुड के वरिष्ठ कलाकारों की सेहत को लेकर फैंस चिंतित नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर गोविंदा के जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रही हैं।



