बिहार

सत्ता में नहीं है तब भी दिखा रही अपनी कल्चर…, विपक्ष पर जम कर बरसे चिराग, विजय सिन्हा पर हमला को लेकर भी…

पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया जिसके बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया है। चिराग पासवान ने कहा कि मतदान संपन्न हो गया और जो रुझान आ रहा है उसके हिसाब से हमारी पार्टी और हमारे गठबंधन की पार्टी जबरदस्त तरीके से जीत रही है और हम लोग एक बार फिर बहुत मजबूती के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। हमलोग करीब 20 दिनों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं और अब दूसरे चरण के प्रचार में जुट गए हैं। पहले चरण के मतदान के बाद हमारा विश्वास और भी बढ़ गया है कि हमलोग एक एतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। NDA जिस तरह से एकजुट हो कर चुनाव मैदान में है और हमारी मजबूती बढती जा रही है।

चिराग ने कहा कि महागठबंधन जिस तरह से बिखरा हुआ है और जिस तरह से झूठे वादे के साथ लोगों के बीच गये वह बिहार की जनता समझती है। बिहार के लोग काफी समझदार हैं और लोग जानते हैं कि इतने लोगों को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है क्योंकि वे बिहार के बजट से भी अवगत हैं। ढाई करोड़ लोगों को नौकरी देने के लिए गिरी से गिरी हालत में 7 से 9 लाख करोड़ रूपये का बजट जायेगा, कहाँ से आएगा इतना पैसा।

विपक्ष फैलाना चाहता है अराजकता

चिराग ने कहा कि मैं मानता हूँ कि हमारा NDA गठबंधन एतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रहा है और दुसरे चरण का मतदान होने के बाद जीत का मार्जिन और भी बढने वाला है। इस दौरान चिराग ने प्रियंका के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि वे सरकार पर भरोसा करते नहीं हैं, प्रधानमंत्री का सार्वजनिक तौर पर अपमान करते हैं, संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास करते नहीं हैं, तुष्टिकरण की राजनीति के लिए सेना का अपमान करते हैं, आप देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। ये सारी बातें दर्शाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी आज किस तरह से हताशा और निराशा के दहलीज पर आ गई है कि अपनी हार पचा नहीं पा रही है इसलिए अपनी हार का ठीकरा दुसरे के सर पर फोड़ने में लगे हैं।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button