खेल

2 मैचों में 15 विकेट लेकर मोहम्मद शमी ने अजित अगरकर को दिया मजबूत जवाब

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में कुल 15 विकेट लिए हैं। हालही में गुजरात के खिलाफ मैच में शमी ने आठ विकेट लेकर अपनी टीम बंगाल को 141 रन से जीत दिलाई। उन्होंने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए और पहली पारी में तीन विकेट लिए। इससे पहले ऊत्तरााखंड के खिलाफ पहले मैच में भी उन्होंने सात विकेट लिए थे।

यह प्रदर्शन खास इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि राष्ट्रीय चयनकर्ता अजित अगरकर ने शमी को अधिक खेल समय की कमी बताकर टीम में वापसी पर संदेह जताया था। शमी ने अपने बेहतरीन गेम से इन सवालों का जवाब दिया और अपनी वापसी के लिए जोरदार दावा किया। शमी ने कहा, “जो कहना है कहें, मैंने गेंदबाजी में जो दिखाना था, वह दिखा दिया।” अब इस प्रदर्शन के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button