राष्ट्रीय

31 दिसंबर तक लागू हो जाएगा नया इनकम टैक्‍स कानून, आपकी कमाई पर कितना असर?

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल की शुरुआत में जब 1 फरवरी को बजट पेश किया था तो सबसे बड़ा ऐलान इनकम टैक्‍स के नियमों में बदलाव को लेकर था. बाद में सरकार ने नया इनकम टैक्‍स बिल पेश किया, लेकिन कुछ कारणों की वजह से इसे वापस लेना पड़ा. अब सरकार के सूत्रों ने कहा है कि 31 दिसंबर तक इनकम टैक्‍स कानून के नए मसौदे को नोटिफाई कर दिया जाएगा. नए एक्‍ट को कानून का रूप देने और इसे आसान बनाने के लिए सरकार सभी बदलावों को एक ही नोटिफिकेशन के जरिये लागू करेगी.

सरकारी सूत्रों का कहना है कि नया इनकम टैक्‍स फ्रेमवर्क करीब 400 नियमों और 180 उपधाराओं को मिलाकर बनाया गया है. पुराने कानून में 500 से भी ज्‍यादा नियम शामिल किए गए थे, जिसका मतलब है कि 100 कानून को नए इनकम टैक्‍स बिल में से हटा दिया गया है. इसका मकसद नियमों को आसानी से लागू करना और उसके पालन को भी सरल बनाना है. मामले से जुड़े अधिकारी ने बताया कि हम 31 दिसंबर तक इनकम टैक्‍स के नियमों को नोटिफाई करने पर तेजी से काम कर रहे हैं. साथ ही बजट की भी तैयारी शुरू करनी है. लिहाजा सिस्‍टम में अभी काम करना बाकी है.

क्‍या है नए नियम की खास बातें

इनकम टैक्‍स प्रावधान के तहत कई बदलाव किए हैं. इसमें बताया गया है कि कैसे टैक्‍स की गणना की जाएगी, रिफंड किस तरह और कितने समय में प्रोसेस किया जाएगा, टैक्‍स छूट का कैलकुलेशन कैसे किया जाएगा, इन सभी बातों की जानकारी नए इनकम टैक्‍स कानून में दी गई है. साथ ही इनकम टैक्‍स रिटर्न के फॉर्म की जानकारी देने के साथ टैक्‍सपेयर्स और बिजनेस को कैसे टैक्‍स भरना है इसकी सामान्‍य जानकारी दी गई है. इसमें रिटर्न फाइल करने और क्‍लेम करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया जाएगा.

नया नियम आने से क्‍या होगा बदलाव

सरकार की ओर से नया नियम लागू होने के बाद टैक्‍स से जुड़ी कई चीजों में बदलाव आएगा. फिलहाल इसे लागू किए जाने के बाद टैक्‍स को फाइल करने से लेकर उसके कैलकुलेशन तक कई चीजों में बदलाव आ सकता है. करीब 100 पुराने कानूनों को भी खत्‍म किया जा रहा है, जिसका असर टैक्‍स की गणना के साथ ही लोगों को मिलने वाली टैक्‍स छूट पर भी लागू किया जा सकता है.

लागू करने से पहले बनेगा प्रोटोटाइप

मामले से जुड़े अधिकारी का कहना है कि नए इनकम टैक्‍स नियमों को अधिसूचित करने के बाद आईटी का इन्‍फ्रा तैयार किया जाएगा, जिसके लिए पिछले वित्‍तवष्र 2024-25 की चौथी तिमाही के डाटा का इस्‍तेमाल किया जाएगा. इस परीक्षण के लिए इनकम टैक्‍स फॉर्म को मर्ज किया जा रहा है. इसके बाद प्रोटोटाइप बनाकर इसका परीक्षण किया जाएगा और सिस्‍टम पर इसे रन करने के बाद सफल हुआ तो ही इसे अगले साल से लागू किया जाएगा.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button