मेरठ का नगली किठौर गांव उत्तर प्रदेश का पहला तंबाकू मुक्त गांव

उत्तर प्रदेश का वो अकेला गांव जो तंबाकू के नशे से मुक्त हुआ है, वह मेरठ जिले के माछरा ब्लॉक की नगली किठौर ग्राम पंचायत है। यह गांव प्रदेश का पहला तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया है।
जहां न तो कोई तंबाकू का सेवन करता है और न ही दुकानों में बीड़ी, गुटखा, पान मसाला जैसी तंबाकू पदार्थों की बिक्री होती है। गांववासियों की सक्रिय भागीदारी और जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इस मुहिम में काम किया गया है।
प्रदेश और लखनऊ से टीम ने इसका प्रभावशाली सर्वे किया है, और सरकार की ओर से इस गांव को तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाणपत्र भी दिया गया है। गांव में तंबाकू मुक्त बने रहने के लिए जुर्माना और नियमों का पालन सख्ती से कराया जाता है।
ग्राम प्रधान ब्रजबाला शर्मा ने इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राम पंचायत को मॉडल के रूप में दर्शाया गया है और अन्य ग्राम पंचायतों को भी ऐसा बनाने की अपील की गई है।



